Sports News

रणजी ट्रॉफी उत्तराखंड: स्वप्निल शतक से चूके, उपकप्तान दीक्षांशु नेगी की लगातार दूसरी फिफ्टी

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखंड और राजस्थान के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन उत्तराखंड ने 337 रन बनाए। पहले दिन नाबाद रहे स्वप्निल सिंह और दीक्षांशु नेगी ने संयम से खेलते हुए स्कोर को बोर्ड को चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

दीक्षांशु ने टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक जड़ा तो वहीं स्वप्निल सिंह ने भी शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई लेकिन लंच से कुछ देर पहले दीक्षांशु नेगी 61 रन पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सौरभ रावत भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लंच से पहले उत्तराखंड ने लगातार दो विकेट खो दिए थे। स्वप्निल सिंह शतक के करीब थे लेकिन लंच के बाद वह 97 रन पर आउट हो गए।

इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों को उत्तराखंड को ऑल आउट करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। मयंक मिश्रा 10, आकाश मधवाल 10 नाबाद और दीपक धपोला ने 6 रन का योगदान दिया और उत्तराखंड का स्कोर 337 तक पहुंचा।

पहले दिन उत्तराखंड ने 5 विकेट खोए थे। कुनाल चंदेला ने 89 रन बनाए। एक बार फिर उत्तराखंड के बल्लेबाज शतक जड़ने में कामयाब नहीं हुए, जिसका इंतजार फैंस को लंबे वक्त से हैं। राजस्थान के लिए गेंदबाजी में एवी चौधरी ने तीन, टीएम हक़ तीन, कमलेश नगरकोटी दो और एसके शर्मा को दो विकेट मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top