Sports News

उत्तराखंड के आर्यन जुयाल का इंग्लैंड में चौथा शतक, अंग्रेजों को दिखाई पहाड़ी पावर

Uttarakhand Sports Cricket News: Aryan Juyal Century: इंग्लैंड में प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट खेल रहे हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने एक और शतक जमाया है। आर्यन जुयाल के बल्ले से इंग्लैंड में ये चौथा शतक है। Southport & Birkdale क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने ये शतक Rainford क्रिकेट क्लब के खिलाफ जड़ा। उनके बल्ले से 108 रन निकले। आर्यन ने 121 गेदों का सामना किया। उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के निकले। प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट में खेल रहे आर्यन जुयाल ने इस साल रनों का अंबार लगा दिया है। इंग्लैंड में इस साल वो लगातार चार शतक जड़ चुके हैं।

आर्यन ने प्रदर्शन पर नजर

इससे पहले Leigh CC, Lancashire के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में में आर्यन ने 125 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने Wallasey क्रिकेट क्लब के खिलाफ भी फिफ्टी जमाई थी। लगातार तीन फिफ्टी जमा चुके आर्यन (ARYAN JUYAL SOUTHPORT & BIRKDALE) को इंग्लैंड में शतक का इंतजार था। WIGON क्रिकेट क्लब के खिलाफ उनका पहला शतक आया। आर्यन ने 130 रनों की पारी खेली। दूसरा शतक Ormskirk  क्रिकेट क्लब के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 157 रनों की पारी खेली थी। सीजन का तीसरा शतक Northern क्रिकेट क्लब के खिलाफ आया है। अब उनके बल्ले से चौथा शतक Rainford क्रिकेट क्लब के खिलाफ निकला है।

आर्यन का बल्ला आग उगल रहा है

उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले आर्यन जुयाल ( Aryan Juyal) का प्रदर्शन पिछले घरेलू क्रिकेट ( 2022-2023) सीजन में भी शानदार रहा था। विजय हजारे ट्रॉफी में उनके बल्ले से आठ पारियों में 494 रन निकले थे, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल है। आर्यन ने मजबूत महाराष्ट्र के खिलाफ 159 रनों की पारी खेली और सभी का ध्यान अपनी और किया था। विजय हजारे में अब तक आर्यन जुयाल कुल 3 शतक जमा चुके हैं। इसके साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से 2 अर्द्धशतकीय पारी निकली थी।

To Top