Nainital-Haldwani News

मैत्री मैच में पत्रकार दीप बेलवाल की शानदार गेंदबाजी,पार्षद तोलिया ने बल्लेबाजी से दिखाया दम

Ad

हल्द्वानी:गोल्ज्यू क्रिकेट ग्राउण्ड में पत्रकार इलेवन और मित्र इलेवन के बीच एक मैत्री मैच खेला गया, जिसमें सुबह मित्र इलेवन के कप्तान आनन्द सिंह दर्मवाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले खेलते हुए मित्र इलेवन ने 197 रन बनाए। टीम के लिए मनीष बिष्ट ने 25 और मोहन पप्ने ने 23 रन बनाए। अंतिम ओवरों में पार्षद प्रमोद तोलिया ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पत्रकार इलेवन की ओर से दीप बेलवाल ने 4 और पंकज ने 1 विकेट लिए। जवाब मे पत्रकार इलेवन की ओर से पंकज पाण्डे ने 47 और कुनाल सरकार ने 35 रन बनाए। मित्र इलेवन की ओर दीपक पोखरिया ने 3 त्रिभुवन ने 2 विकेट लिए। आयोजक मनोज पंत और गोविंद दसौनी ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर साकेत चंद, मनोज तिवारी, दया पनेरू आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top