Sports News

आईपीएल-14:ग्लेन मैक्सवेल की विराट कोहली की टीम में एंट्री, RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल-13 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। सभी को लगा था कि यह मैक्सवेल का आखिरी आईपीएल होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने 13 मैच में केवल 108 रन बनाए थे। मैक्सवेल को रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा हैं। मैक्सवेल ने आरसीबी में जाने की इच्छा भी जताई थी। मैक्सवेल इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं। आरसीबी  उनकी चौथी आईपीएल टीम होगी। पिछली बार किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कुल 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले मैक्सवेल पर चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच बोली लगी और 14.25 करोड़ रुपये में विराट की आरसीबी ने उन्हें अपने दल में शामिल किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top