Sports News

IPL से जुड़ी बड़ी खबर, मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं बनेंगे हार्दिक पांड्या

Ad

Hardik Pandya: IPL 2024: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, वो सच साबित नहीं हुआ है। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं बनेंगे। पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए अपने कप्तान हार्दिक को रीटेन कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक के अलावा मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड़, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा को रीटेन किया है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका को रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने भी रिटेन खिलाड़ियों की सूची इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी है और उसमें हार्दिक का नाम नहीं है। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स में रिटेंशन शो के दौरान सनसनीखेज ऐलान हुआ कि गुजरात ने हार्दिक को रिटेन कर लिया है। फिलहाल रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है लेकिन एक नया अपेडट सामने आया। ट्रेडिंग विंडो निलामी के दिन से एक हफ्ते पहले तक खुली है यानी कोई बड़ा फैसला लिया जाता है तो आप चौंकिएगा मत।

हार्दिक पांड्या ने साल 2015 से मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू किया था। शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल गई और फिर उनके अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया का मजबूत सदस्य बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top