Sports News

कॉमनवेल्थ गेम्स में हो गई क्रिकेट की एंट्री, ये 8 टीमें लेंगी हिस्सा

Ad

max face clinic haldwani

नई दिल्ली: लंबे वक्ते से क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल करने की कवायत चल रही थी। जो मंगलवार को सफल हुई। साल 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें में शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड,श्रीलंका और पाकिस्तान हैं। सभी मुकाबले बर्मिंघम क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। वर्ष 1998 के बाद ये पहला मौका है जब क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। 1998 में कुआलालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के फॉरमैट में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

71 कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन्स ने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्रिकेट समेत इन खेलों के पक्ष में वोट किया है। इस बारे में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष डेम लूइस मार्टिन ने कहा है, “आज कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। मैं खुश हैं कि हम इस की पुष्टि कर रहे हैं कि बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स महिला और पैरा स्पोर्ट्स के लिहाज से इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा।” 

मार्टिन ने आगे कहा, “मैं वुमेंस T20 क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को बधाई देना चाहता हूं जो अब आधिकारिक रूप से Birmingham 2022 Commonwealth Games का हिस्सा हो गए हैं। इनको शामिल करने से इन खेलों के क्षेत्र का विकास होगा। इसके ये टूर्नामेंट और भी रोचक होगा।”

वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) के चीफ एग्जक्यूटिव मनु सॉहने ने भी इस कदम के लिए प्रसन्नता जताई है। इनका कहना है कि इससे महिला खेलों का विकास होगा और महिला क्रिकेट दुनिया में लोकप्रिय होगा। उन्होंने कहा, “हमें खुशी है और ये हमारे लिए सम्मान की बात है कि कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन्स ने वुमेंस टी20 क्रिकेट को अपना हिस्सा बनाने के लिए वोट दिया है।” 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top