Sports News

दीपक चाहर ने 13 गेंदों में 10 विकेट लेकर विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर खींचा

Ad

हल्द्वानी: रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में हैट्रिक लेने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रचने के बाद घरेलू क्रिकेट में भी दीपक की शानदार गेंदबाजी जारी है। उनके रिकॉर्ड पर नजरे डाले तो रविवार से अभी तक वह 13 गेंदों पर 10 विकेट हासिल कर चुके हैं।

इंडिया के बाद दीपक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए खेलने उतरे। विदर्भ के खिलाफ उन्होंने 6 गेंदों में 4 विकेट हासिल किए। अगर एक वाइड गेंद नहीं होती तो दीपक लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन जाते हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के खिलाफ भी दीपक ने कमाल दिखाया और 4 गेंदों में 3 विकेट हासिल किए।

दीपक के प्रदर्शन पर नजर

बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवर में महज 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए । 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाज शफीउल इस्लाम को आउट किया। इसके बाद दीपक चाहर 20वां ओवर फेंकने आए जो उनका चौथा ओवर था। इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों में ही उन्होंने मुस्‍तफिजर रहमान और अमीनुल इस्‍लाम को चलता कर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को जीत दिला दी।

विदर्भ के खिलाफ पारी के 13वें ओवर में दीपक चाहर गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने रुषभ राठौड़ को पवेलियन भेज दिया।इसके बाद दीपक चाहर ने चाैथी गेंद पर दर्शन नालकंडे, पांचवीं गेंद पर श्रीकांत और ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षय वाडकर को अपना निशाना बनाया।  यूपी के खिलाफ हुए मुकाबले में दीपक चाहर ने अपने आखिरी ओवर में 4 गेंदों में तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। दीपक चाहर ने यूपी की पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर मोहसिन खान, तीसरी गेंद पर शानू सैनी और चौथी गेंद पर शुभम चौबे को आउट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top