Sports News

बच्चों से तगड़ा है पंत का कनेक्शन, अब जीवा के साथ करते दिखे मस्ती, वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्ली:  भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत चोटिल शिखर धवन के कवर के रूप में इंग्लैंड पहुंच गए हैं। हालांकि पंत 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं है और इस कारण से उन्हें भारत और पाकिस्तान का मैच ड्रेसिंग रूप से नहीं बल्कि दर्शकों के बीच बैठकर देखा। पंत काफी कूल खिलाड़ी हैं, मौका मिलते ही वो बच्चों के साथ खेलने लगते हैं। आईपीएल के दौरान वो शिखर धवन के बेटे ज़ोरावर के साथ खेलते दिखे थे। पाकिस्तान वाले मैच के दौरान वो महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते दिख रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/Byx_NZDnu9A/

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैच में भारत की जीत लगभग तय हो चुकी थी। जीवा के साथ खेल रहे पंत ने पहले तो उन्‍हें चिढ़ाया, फिर दोनों ने चीखना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में चिल्‍लाने का कॉम्‍प्‍टीशन भी शुरू हो गया। ऋषभ पंत ने यह वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर खुद को और जीवा को ‘पार्टनर्स इन क्राइम’ कहा है।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह ऋषभ पंत जीवा धोनी को ROAR (दहाड़ना) करना सिखा रहे हैं। इसी साल जनवरी में ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के साथ मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान मजाकिया नोंक-झोंक हुई थी। मैच के दौरान जब पंत बल्लेबाजी के लिए आये थे, तो टिम पेन ने कहा था कि अब धोनी की टीम में वापसी हो गई है।क्या तुम एक काम करोगे?
।

तुम मेरे बच्चों के बेबी सिटर बनोगे? उन्होंने आगे कहा, मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना।’ इसके बाद पंत सचमुच टिम पेन के बच्चों के बेबी सिटर बन गए। तब पेन की पत्नी बोनी पेन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पंत को ‘बेस्ट बेबी सिटर’ बताया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top