Sports News

11 साल पहले लिखा जा चुका था विराट और विलियमसन का भविष्य ! नहीं करेंगे विश्वास

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम लगातार तीसरी बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसे मंगलवाल को न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला खेलना है। वहीं न्यूजीलैंड भी पिछले तीन विश्वकप में 2 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। भारत की कप्तानी विराट कोहली कर रहे है, वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन। विश्वकप और कप्तानी इन दोनों खिलाड़ियों का भविष्य 11 साल पहले लिखा जा चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़ने जा रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अब से 11 साल पहले 2008 में अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में भिड़ चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम की रीड़ हैं। बात 2008 अंडर-19 विश्वकप की करें तो उस मुकाबले को टीम इंडिया ने जीता था। विराट कोहली उस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे थे। मलेशिया के कुआलालम्पुर में खेले इस विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की पारी में कप्तान विलियमसन ने 80 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। यह भी दिलचस्प है कि विलियमसन को विराट ने अपनी गेंदबाजी पर स्टंप कराया था। विराट ने इस मैच में सात ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।  भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 43 ओवर में 191 रन का लक्ष्य मिला और भारत ने 41.3 ओवर में सात विकेट पर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट ने 53 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली। विराट का कैच विलियमसन ने ही लपका था।

दोनों बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 मैचों में 1302 रन बनाए हैं, जिनमें पांच शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। विलियमसन ने भारत के खिलाफ 23 मैचों में 895 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top