Sports News

इतिहास के पहले सुपर ओवर के किंग बने रोहित शर्मा,2 छक्के लगाकर जिताया मैच

Ad

हल्द्वानी: भारतीय क्रिकेट के लिए 29 जनवरी 2020 का दिन ऐतिहासिक रहा। टीम ने अपने टी-20 करियर में पहला सुपरओवर खेला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडेन पार्क में 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जो टाई रहा। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में नतीजा निकला, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली टी20 सीरीज भी जीत ली। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले साल 2007 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबला टाई रहा था, जिसका नतीजा बॉल आउट के जरिए निकला था। भारत ने उस मुकाबले को अपने नाम किया था।

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान कीवी टीम ने 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। इस तरह मैच टाई हो गया, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला। 

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन ने 17 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 20 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को रोमांच जीत दिलाई। इससे पहले उन्होंने 23 गेंदों में तूफानी फिफ्टी भी ठोकी थी। भारत के लिए ये पहला सुपर ओवर था।  

न्यूजीलैंड की टीम की ओर से मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली। अपनी धारदार यॉर्कर गेंदबाजी के लिए जाने-जाने वाले बुमराह ने 6 गेंदों में 17 रन लुटा दिए। हालांकि, भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने कीवी टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी के ओवर में 20 रन बनाए और मैच जीत लिया। आखिरी दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए 10 रन बनाने थे और रोहित ने दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर मैच भारत के पक्ष में कर दिया।

मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। 5.4 ओवर में दोनों ने मिलकर 47 रन जोड़े। शार्दुल ठाकुर ने इस जोड़ी को तोड़ा और गुप्टिल को सब्सट्यूट फील्डर संजू सैमसन के हाथों कैच करवाया। गुप्टिल ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे मुनरो को केएल राहुल के हाथों स्टंप करवाया। 

कीवी टीम को तीसरा झटका मिचेल सैंटनर के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर चहल की गेंद पर बोल्ड हुए। चौथा झटका न्यूजीलैंड टीम को कोलिन डिग्रैंडहोम के रूप में लगा जो 5 रन बनाकर शार्दुल की गेंद पर शिवम के हाथों कैच आउट हुए। न्यूजीलैंड की टीम को 5वां झटका कप्तान केन विलियमसन के रूप में लगा जो 95 रन की पारी खेलकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। वहीं, छठा विकेट मैच की आखिरी गेंद पर रोस टेलर के रूप में गिरा। शमी ने टेलर को बोल्ड कर दिया।    

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 65 रन, विराट कोहली ने 38 रन और केएल राहुल ने 27 रन की पारी खेली। वहीं, कीवी टीम की ओर से हैमिश बेनेट को 3 विकेट मिले, जबकि एक-एक विकेट मिचेल सैंटनर और कोलिन डिग्रैंडहोम को मिला। 


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top