Sports News

सुपरहिट मुकाबले का इंतजार खत्म, भारत-पाकिस्तान एशिया कप में भिडे़ेंगे आज…

Ad

हल्द्वानी: जिस घड़ी का इंतजार क्रिकेट फैंस को लंबे वक्त था वो आ गई है। भारत और पाकिस्तान एशिया कप के लीग मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दोनों ही आर्च राइवल जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में आत्मविश्वास बढ़ाने चाहेंगे। दोनों ही देशों में मुकाबले को लेकर खासा उत्हास देखने को मिल रहा है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया पाकिस्तान को हरा चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का हिसाब पूरा करेगी, वहीं पाकिस्तान पिछले एशिया कप में मिली हार का बदला लेने के लिए बेताब होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी जबकि पाकिस्तान भी अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमें अगले राउंड में जगह बना चुकी हैं। टीम इंडिया के लिए ये मैच इसलिए भी कठिन होगा क्योंकि वो हांगकांग के खिलाफ मुकाबले के बाद अगले ही दिन पाकिस्तान से भिड़ रही है। भारत ने हांगकांग को 26 रनों से मात दी थी।  भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। जहां भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत पक्ष है तो गेंदबाजी पाकिस्तान का। पाकिस्तान ने 16 सितंबर को अपने पहले मुकाबले में हांगकांग 8 विकेट से मात दी थी। भारतीय समय के मुताबिक ये मुकाबला शाम 5.00 बजे से शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल 12 मुकाबले हुए है। जिसमें 6 भारत और 5 पाकिस्तान ने जीतें है। वहीं भारत साल 2016 एशिया कप की विजेता है और वहां भी उसने पाकिस्तान को हराया था। दुबई पाकिस्तान के लिए होम ग्राउंड रहा है और इसका फायदा उसे मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top