Sports News

पिता बनें भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या,पत्नी नताशा ने बेटे को दिया जन्म

Ad

पिता बनें भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या,पत्नी नताशा ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक ने इसके जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हमलोंगों के घर बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ।’ हांलाकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। इस खबर के सामने आने के बाद से हार्दिक को लगातार बधाई मिल रही है। कप्तान विराट कोहली ने भी उन्हें बधाई दी। आईपीएल शुरू होने से पहले हार्दिक के लिए खुशखबरी आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के दौरान भारत में हुए लॉकडाउन के दौरान हार्दिक और नताशा ने शादी की थी। कुछ ही महीने बाद दोनों ने बताया कि वे जल्द ही मां-बाप बनने वाले है।

हार्दिक के पहले बच्चे के जन्म की खबर सामने आने के बाद अब फैन्स में इस बात का उत्साह है कि वह अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे। हालांकि अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले कपल ने लॉकडाउन के दौरान अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी। नताशा स्टेनकोविक ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने हार्दिक पांड्या को भी टैग किया। दोनों ही कपल नन्हें मेहमान के आने की खुशी में अक्सर पोस्ट किया करते थे। क्रिकेट जगत से भी उन्हें लगातार बधाई मिल रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top