Sports News

श्रीलंका के खिलाफ कैफ ने किया धमाकेदार कैच, फैंस को याद आए पुराने दिन-वीडियो

Ad

हल्द्वानी: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट से हराया। भारत के लिए मुनाफ पटेल और इरफान पठान ने मैच जिताऊ योगदान दिया। तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल (19 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद ऑलराउंडर इरफान पठान (नाबाद 57) और मोहम्मद कैफ (46) की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। बता दें कि श्रीलंका लीजेंड्स  ने निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए थे।

कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (23) , चमारा कपूगेदरा (23)और कालूवितरणा (21) रनों की पारी खेली। इस मैच ने एक बार फिर फैंस को पुराने दिन याद दिला दिए। मोहम्मद कैफ ने चमारा कपूगेदरा का जहीर की गेंद पर शानदार कैच पकड़ा। कैफ की गिनती भारत के बेस्ट फिल्डलर्स में होती रही है। अपने दिनों में वह भारत के सबसे अहम खिलाड़ी थे। युवराज और कैफ की फिल्डिंग ने भारतीय टीम को नई पहचान दी थी।

यह भी पढ़ें: अकेली शैफाली खिताब नहीं दिला सकती थी, भारत हकदार भी नहीं था !

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में खुला कुमाऊं का पहला महिला डाक घर

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर पहुंचा हल्द्वानी का राहुल, वीडियो देखकर आप खुद भी फैन हो जाएंगे

यह भी पढ़ें: कमाल के पल,आठ साल बाद भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे सहवाग-सचिन

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, फैंस बोले थैंक्यू

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सचिन पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए। 19 रन पर टीम ने सचिन, सहवाग और युवराज सिंह को खो दिया। कैंफ और संजय बांगड़ ने टीम को संकट से उभारा और चौथे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। इसके बाद इरफान पठान ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और नाबाद 57 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आतिशी पारी में छह शानदार चौके और तीन बेहतरीन छक्के उड़ाए। कैफ ने 45 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रनों की जरुरतमंद पारी खेली। वहीं श्रीलंका की तरफ से चामिंडा वास ने पांच रन देकर दो विकेट चटकाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top