Sports News

सामने आई क्रिकेट फैंस को अपना दिवाना बनाने वाली पाकिस्तानी लड़की,भारत के लिए बोली ये बात

Ad

नई दिल्ली: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर खिताब के अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। एशिया कप में भारत का मुकाबला दो बार पाकिस्तान से हुआ और दोनों बार भारतीय टीम ने उसे एकतरफा मात दी। एशिया कप के मैच एक लड़की को लेकर काफी वायरल हुए। सोशल मीडिया में उस लड़की को लेकर तमाम ट्रोल आने लगे। हर कोई जानने की इच्छा रखने लगा कि इस लड़की का नाम किया है। क्रिकेट के मैदान पर वायरल हुए ये लड़की सामने आ गई है। इन फैन का नाम रिजला रेहान है। वह पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वह पिछले एक दशक से दुबई में रह रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हे खुद नहीं पता था कि मैच देखने के बाद कुछ ऐसा होगा। वो बोली की इससे पहले भी वो एशिया कप के मैच देखने गई थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नही। भारत पाकिस्तान मैच के बाद दोस्तों की तरफ से मुझे पता चला की मैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हूं। पहले ये सब मुझे मजाक लगा लेकिन बाद में सब सामने आ गया। रिजला रेहान ने बताया कि वो अपने आप को भाग्यशाली मानती हैं। अगर पाकिस्तान खिताब जीत जाती तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। उन्होंने कहा कि इस बारे उनके पति को जब पता लगा तो उन्हें इस पल को इंजॉय करने के लिए कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top