Sports News

पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी की दो साल की बच्ची की मौत, कैंसर से जूझ रही थी

Ad



नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली के अपनी बेटी की मौत के बाद इंग्लैंड से लौटने की संभावना है। उनकी दो साल की बेटी नूर फातिमा का इलाज अमेरिका के एक अस्पताल में चल रहा था। बेटी ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। आसिफ पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे जो विश्व कप से पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड गई थी।पाकिस्तान सुपर लीग में आसिफ की टीम इस्लामाबाद युनाइटेडके बयान के अनुसार, ‘आईएसएलयू परिवार की संवेदनायें आसिफ के साथ है जिसने अपनी बेटी खो दी है। आसिफ काफी मजबूत है और हम सभी के लिये प्रेरणा है।’

ADVERTISEMENTS Ad

Asif Ali

आसिफ की बेटी एक स्टेज फोर कैंसर से जूझ रही थी। आसिफ ने कुछ वक्त पहले ट्वीट कर अपने प्रशंसकों से उसके लिए दुआ करने की गुजारिश की थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी बेटी स्टेज IV कैंसर से लड़ रही है और हम उसे उसके इलाज के लिए अमेरिका ले जा रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी को ‘एक घंटे के भीतर’ वीजा जारी करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया था।वह रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के आखिरी और पांचवें मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में थे। उन्होंने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए थे।


बारिश के कारण पहला वनडे मैच धुलने के बाद आसिफ ने इंग्लैंड के खिलाफ चारों मैच खेले। उन्होंने चार पारियों में 35.50 की औसत से 142 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को सीरीज गंवाने से नहीं बचा सके। पाकिस्तान ने मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज 4-0 से गंवा दी। आसिफ ने पाकिस्तान के लिए अब तक 16 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 31.09 की औसत से 342 रन बनाए हैं। उसके पास विश्व कप के लिए अंतिम 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने की थोड़ी संभावना है। दरअसल, विश्व कप के लिए सभी टीमों को 23 मई तक अपनी फाइनल स्क्वॉड का ऐलान करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top