Sports News

पूरे भारत को पंत और विहारी से जादू की आस, पर्थ टेस्ट में भारत की हालात खराब

Ad

हल्द्वानी: नितिन सिंह:भारतीय क्रिकेट टीम अॅस्ट्रेलिया दौरे पर है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है,जहां पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया भारत पर भारी पड़ता दिख रहा है। पर्थ टेस्ट रोमांचक स्थिति पर पहुंच गया है। भारत को जीत के लिए 287 रनों की दरकार है लेकिन उसने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 112 रन जोड़ने तक अपने 5 विकेट खो दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत को पांचवे दिन जीत के लिए 175 रन चाहिए और उसके पांच विकेट शेष है। हनुमा विहारी 24* और ऋषभ पंत 9* रन पर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नेथन लायन एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट हासिल किए। वहीं हेजलवुड को 2 और स्टार्क को 1 विकेट मिला। भारतीय टीम को पर्थ टेस्ट में स्पिन गेंदबाज ना खिलाना काफी महंगा साबित हुआ है।

https://www.instagram.com/p/BrfCSwFhbaz/

ऑस्ट्रेलिया के नथन लायन पूरे मैच में 7 विकेट अपनी छोली में डाल चुके हैं। अगर टीम इंडिया के पास स्पिनर होता तो ऑस्ट्रलिया को कम स्कोर पर रोका जा सकता है। दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर मोहम्मद शमी ने 6 विकेट अपने खाते में डाले। ऑस्ट्रेलिया की ओर उस्मान ख्वाजा ने 72 रनों की पारी खेली। वहीं टिम पेन ने महत्वपूर्ण 37 रन बनाए। एक वक्त पर ऑस्ट्रेलिया के 207 रनों पर 9 विकेट गिर गए थे लेकिन अंतिम विकेट के लिए हेजलवुड और स्टार्क ने महत्वपूर्ण 36 रनों की साझेदारी कर टीम को कुल 286 रनों की बढ़त दिला दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बुरे सपने की तरह हुई। केएल राहुल 0 और पुजारा 4 रन पर पवेलियन लौट गए। विराट और विजय ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े लेकिन लायन ने कोहली और विजय को आउट कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। रहाणे ने विकेट गिरने के सिलसिले को रोका और तेजी से 30 रन बनाए लेकिन दिन का खेल खत्म से कुछ देर पहले वो आउट हो गए। भारतीय टीम जिस जगह पर है वहां से अगर उसे मैच जीतना या बचाना है तो पंत और विहारी को शानदार खेल दिखाना होगा।

नितिन सिंह, कंटेंट राइटर, हल्द्वानी लाइव

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top