Sports News

कौन है आईपीएल की यह मिस्ट्री गर्ल, जिसे मैच के बाद ढाई लाख लोगों ने किया फॉलो-वीडियो

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट को लेकर भारत में दिवानगी किसी से छिपी नहीं है। वैसे भी भारत में आईपीएल चल रहा है सभी क्रिकेट फैंस अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। आईपीएल अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन उसे पहले उसने एक लड़की को पूरे देश में वायरल कर दिया है। यह लड़की सोशल मीडिया पर #rcbgirl करके वायरल हो रही है। शनिवार के बाद से उसके 2.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। फैंस इस लड़की की फोटो सामने आने वाले कैमरामेन को भी धन्यवाद दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को विराट की आरसीबी आईपीएल सीजन-12 का अंतिम मैच खेल रही थी। मुकाबला फॉलोअर्स बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में था। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। RCB ने हैदराबाद को हराकर अपनी आखिरी जीत दर्ज की और फैन्स को जाते-जाते तोहफा दे दिया। विराट की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही लेकिन आखिरी रोमांचक मुकाबले में जहां टीम ने जीत दर्ज की वहीं स्टेडियम में बैठी एक लड़की रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई और अब वो इंटरनेट सनसनी बन गई हैं।

इस इंटरनेट की दुनिया को एक नया क्रश मिल गया है। RCB टीम के लिए चीयर कर रही इस लड़की पर लोगों का दिल आ गया है। ये मिस्ट्री गर्ल जैसे ही टीवी स्क्रीन पर आई, लोग उसके फैन हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत दर्ज की लेकिन विराट कोहली से ज्यादा चर्चा इस लड़की की हो रही थी। कई लोगों ने इस लड़की को ‘नेशनल क्रश’ घोषित कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लड़की का नाम दीपिका घोष है और वह बॉलीवुड में स्टाइलिस्ट है। पहचान सार्वजनिक होने के बाद दीपिका रातों-रात स्टार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में इनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई है। थोड़ी सी झलक के बाद ही इंस्टाग्राम पर दीपिका के 250k

से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। #RCBgirl के हैशटैग के साथ लोगों ने कई तरह के मीम्स भी शेयर किए। वायरल होने के बाद लोगों ने दीपिका के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया। उनकी हर तस्वीर पर कॉमेंट्स की बहार आ गई है।

https://youtu.be/G0oBOvQm6g8

ADVERTISEMENTS Ad
To Top