Sports News

Virat Kohli को लेकर गावस्कर से भिड़ गए संजय मांजरेकर !

Ad

नई दिल्ली: Virat Kohli की कप्तानी को लेकर पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने सवाल उठाए थे। टीम विश्वकप सेमीफाइनल में बाहर हुई थी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए Virat Kohli को दोबारा कप्तान बनाया गया और सुनील गावस्कर ने सवाल खड़े गए। गावस्कर का मानना है कि कोहली को दोबारा कप्तानी सौंपे जाने से पहले आधिकारिक बैठक होनी चाहिए थी। गावस्कर की राय पर पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विरोध जताया है और विराट कोहली के समर्थन में आगे आए हैं।

मांजरेकर ने ट्वीट कर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सम्मान के साथ चयनकर्तओं और विराट कोहली को कप्तान बनाए रखने वाली गावस्कर सर की राय से असहमत हूं। भारतीय टीम का प्रदर्शन विश्वकप में अच्छा था। उन्होंने मुकाबले अपने नाम किए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल काफी करीब रहा और चयनकर्ता के रूप में पद से ज्‍यादा जरूरी ईमानदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मिड-डे में प्रकाशित अपने लेख में गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था कि (चयनकर्ता) वेस्टइंडीज दौरे के लिए कप्तान का चयन बिना किसी मीटिंग के कर लिया तो यह सवाल उठता है कि क्या कोहली अपनी बदौलत टीम के कप्तान हैं या फिर चयन समिति की खुशी के कारण हैं।’ गावस्कर ने लिखा कि कोहली को केवल विश्वकप तक के लिए कप्तान बनाया गया था। वेस्टइंडीज दौरे से पहले चयनकर्ताओं को इस मसले पर मीटिंग बुलानी चाहिए थी। यह अलग बात है कि यह मीटिंग पांच मिनट ही चलती, लेकिन ऐसा होना चाहिए था।

गावस्कर ने लिखा कि आखिरकार कोहली क्यों मनमाफिक टीम चुनने का हक पाते रहे हैं। चयन समिति में बैठे लोग कठपुतली हैं। पुनर्नियुक्ति के बाद कोहली को मीटिंग में टीम को लेकर अपने विचार रखने के लिए बुलाया गया। प्रक्रिया को बाईपास करने से यह संदेश गया कि केदार जाधव, दिनेश कार्तिक को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया, जबकि विश्व कप के दौरान और उससे पहले कप्तान ने इन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था और नतीजा हुआ था कि टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी।

एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता भारतीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए कोहली को तीनों फॉर्मेट का कप्तान चुना है। इस सीरीज की शुरुआत फ्लोरिडा में होने वाले टी-20 मुकाबलों से होगी।इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने साफ कर दिया कि वह विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर रिव्यू बैठक नहीं बुलाएगी, लेकिन वह इस विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर टीम मैनेजर की रिपोर्ट पर विचार करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top