Sports News

अपनी टीम को देखने के लिए किया 50 घंटे का सफर लेकिन नहीं देख पाया सुपर ओवर

Ad

नई दिल्ली: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुकाबला क्रिकेट डायरी में अमर हो गया है। शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि विश्वकप के फाइनल मैच सुपर ओवर में जाएगा और वहां भी विजेता ब्राउंड्री के हिसाब से चुना जाएगा। विश्वकप 2019 का खिताब इंग्लैंड जीतने में कामयाब रहा। इस मैच में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन ने उसे सभी क्रिकेट फैंस के दिल में बसा दिया। वहीं न्यूजीलैंड के एक जबरा फैन की कहानी सामने आई है। जो न्यूजीलैंड से लॉर्ड्स पहुंचा लेकिन उसने पूरा मैच नहीं देखा।

ADVERTISEMENTS Ad

न्यूजीलैंड के इस क्रिकेट फैन का नाम है माइकल जॉननिक । माइकल ने न्यूजीलैंड के फाइनल में प्रवेश करते ही टिकट कराया। वो फाइनल से एक दिन पहले इंग्लैंड पहुंचे। अपनी टीम तो फाइनल में खेलता देखने के लिए उन्होंने 25 घंटे की फ्लाइट में सफर किया। माइकल ने खुद माना की यह फैसला आसान नहीं था। मैच के देरी से शुरू होने से माइकल फाइनल का रोमांचक पल देखने से चूक गए। दरअसल माइकल को फाइनल वाले दिन ही अपने देश न्यूजीलैंड जाना था, उन्होंने बुकिंग कराई हुई थी। अंतिम ओवर तक माइक मैदान पर थे अब उन्हें फैसला करना था कि क्या वो सुर ओवर देखें या फिर होटल पहुंचकर स्वदेश जाने की तैयारी करें।

माइकल ने बताया कि देरी के कारण वह स्टेडियम से निकल बगए और इस कारण उनके लिए खेल का अंत हो गया। उन्होंने दोनों 50 ओवर्स देखें, लेकिन सुपर ओवर के लिए वह वहां रुक नहीं सके। माइकल ने कहा कि वह जानते थे कि यहां सुपर ओवर है, लेकिन मैं रुक नहीं सकता था, क्योंकि मुझे वापस अपने होटल जाकर अपना बैग लेना था और फिर एयरपोर्ट पर जाना था। जिस कारण माइकल उस ऐतिहासिक मैच का गवाह बनने से चूक गए, जहां सुपर ओवर टाई रहने के बाद बाउंड्री की संख्या के आधार पर इंग्लैंउ को विजेता घोषित किया गया। इस कीवी सुपर फैन ने बताया कि उन्होंने कैब ली और रेडियाे पर इसके बारे में सुनने लगे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि इंग्लैंड ने 15 रन बनाए तो बिल्कुल भी खुश नहीं हुए और उन्होंने न्यूजीलैंड के सुपर ओवर को देखने का इंतजाम अपने फोन पर किया। माइकल ने कह‌ा कि हालांकि वह इस तरह की हार से दुखी है, लेकिन उन्हें अपने 50 घंटे की ट्रिप का कोई पछतावा नहीं हैं और यह  सब फिर से करना होगा. उन्हाेंने कहा कि सब कुछ वसूल हो गया। वहां का मौसम शानदार था, खासकर आखिरी के पांच ओवर में स्टेडियम बहुत अच्छा लग रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top