Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के लिए अच्छी खबर: सौरभ और दिक्षांशु ने बनाई रणजी टीम में जगह

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड ने रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तराखण्ड टीम का ऐलान कर दिया है। टीम को रणजी ट्रॉफी में 9 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ आगाज करना है। उत्तराखण्ड के लिए अच्छी बात ये है कि पिछले टूर्नामेंट में चोट के चलते बाहर हुए कप्तान उन्मुक्त चंद की वापसी हुई है। टूर्नामेंट के पहले तीन मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। इसके अलावा 8 खिलाड़ियों को स्टेंडबाय में जगह दी गई है। इस लिस्ट में हल्द्वानी के सौरभ रावत और दिक्षांशु नेगी भी शामिल हैं।

उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम इस सीजन में ELITE ग्रुप में खेलगी। पिछले सत्र में टीम ने प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया था और वह टॉप में रही थी। रणजी ट्रॉफी में उसने नॉक आउट तक का सफर तय किया था। टीम के प्रदर्शन ने फैंस को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में ये घरेलू क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाने का माद्दा रखती है। लेकिन इस बार टीम को चुनौतियों से पार पाना होगा क्योंकि टीम को ELITE ग्रुप में मजबूत टीमों का सामना करना होगा।

पहले तीन मुकाबलों को लिए उत्तराखण्ड टीम इस प्रकार है-

उन्मुक्त चंद ( कप्तान)

तन्मय श्रीवास्तव ( उपकप्तान)

करनवीर कौशल

आर्या सेठी

विजय जेठी

अवनीश सुधा

दिक्षांशु नेगी

सौरभ रावत

राहिल शाह

मयंक मिश्रा

सन्नी राणा

आकाश मंडवाल

धनराज शर्मा

गौरव सिंह

प्रदीप चमोली

स्टेंडबाय में रखे गए खिलाड़ियों का नाम

  1. पीयूष जोशी

  2. हर्षित बिष्ट

  3. फतेह सिंह राणा

  4. कार्तिक जोशी

  5. वैभव भट्ट

  6. आशीष चौधरी

  7. बादल चौधरी

  8. आशीष जोशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top