Sports News

जीत के बाद शेल्टर होम के बच्चों को कप्तान कोहली ने सीक्रेट सांता बन दिया गिफ्ट

Ad

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत हासिल करने के बाद कप्तान विराट कोहली ने बच्चों को खास तोहफा दिया है। वह क्रिसमस से पहले कोलकाता के शेल्टर होम सांता बनकर पहुंचे और बच्चों को गिफ्ट दिए। कोहली सीक्रेट सांता बनकर बच्चों के चेहरे पर खुशियां ला दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा का काम कर रहे हैं।

एक वीडियो में दिखाया गया है कि विराट कोहली शेल्टर होम के बच्चों का वीडियो देख रहे है, जिसमें बच्चे अपनी-अपनी इच्छा व्यक्त कर रहे हैं। इसके बाद कोहली बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए सांता बन जाते हैं।

सांता बनकर कोहली बच्चों के पास पहुंचते हैं। बच्चों को पता नहीं होता है कि विराट उनके सामने हैं। इसके बाद बच्चों से पूछा गया कि क्या वे विराट कोहली से मिलना चाहते हैं और बच्चे हां में जवाब देते हैं। इसके बाद कोहली ने अपने चेहरे से दाढ़ी हटाते है और बच्चे खुश हो जाते हैं। इस दौरान विराट ने बच्चों को गिफ्ट भी दिए।

वीडियो के अंत में कोहली क्रिसमस और नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये पल मेरे लिए खास हैं। ये सभी बच्चे साल भर हमारे लिए खुश रहते हैं और मेरे पास इन सभी बच्चों के लिए बहुत अच्छा समय है। मेरी क्रिसमस और आप सभी को नया साल मुबारक हो।’

ADVERTISEMENTS Ad
To Top