Uttarakhand News

पिथौरागढ़: बेरीनाग निवासी IAS मनोज पंत बनें बंगाल के मुख्य सचिव 

Ad

Uttarakhand: West Bengal: Ias Manoj Pant:  पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी IAS मनोज पंत बंगाल के मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वो अपर मुख्य सचिव पद पर थे। आईएएस मनोज पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक  बेरीनाग क्षेत्र के मनोज पंत आईआईटी रुड़की से मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। मनोज पंत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो 24 परगना सहित तमाम जिलों में जिलाधिकारी के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। 2009 में आईएएस मनोज पंत को केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का निजी सचिव बनाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top