![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-RealStateDeveloper.jpg)
India Vs South Africa: Captown Test: केपटाउन टेस्ट में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन दोनों पारियां खत्म हो गई है। खेल का खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी भी शुरू हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 55 रनों पर ऑल आउट कर दिया था लेकिन टीम ने इंडिया जवाब में केवल 153 रन ही बना सकी। भारत को 98 रनों की बढ़त मिली है लेकिन भारत की पारी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। भारत ने आखिरी 6 विकेट 11 गेंदों में खो दिए। 153 रनों पर भारत को केएल राहुल के रूप में 5वां झटका लगा था और 153 पर पूरी टीम सिमट गई। भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट लिए। बता दें कि भारत दो मुकाबले की टेस्ट सीरीज़ में 0-1 से पीछे चल रही है।
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2023/05/HaldwaniLive_logo_compressed.jpg)