Sports News

उत्तराखंड का बेटा उपकप्तान, भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप… बधाई दीजिए

Ad

हल्द्वानी: भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार जूनियर एशिया कप खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत का जश्न उत्तराखंड में मनाया जा रहा है। पिथौरागढ़ के रहने वाले बॉबी धामी भारतीय टीम की उपकप्तान थे। उन्होंने सेमीफाइनल में हैट्रिक जमाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत के लिये अंगद बीर सिंह ने 12वें मिनट में, अराइजीत सिंह हुंडल ने 19वें मिनट में गोल दागे, जबकि पाकिस्तानी टीम के लिये एकमात्र गोल 37वें मिनट में बशारत अली ने किया। भारत ने 2004, 2005 और 2015 के बाद यह खिताब चौथी बार जीता है। जबकि पाकिस्तान 1987, 1992 और 1996 में चैम्पियन रह चुका है। दोनों टीमें इससे पहले तीन बार जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। पाकिस्तान ने 1996 में जीत दर्ज की जबकि 2004 में भारत विजयी रहा। भारत ने पिछली बार मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में पाकिस्तान 

इस टूर्नामेंट में अपना अजेय प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने मलयेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) पुरुष जूनियर विश्वकप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने इसके लिए टीम के खिलाड़ियों को 2-2 लाख और सपोर्ट स्टाफ को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top