Uttarakhand News

भारतीय टेस्ट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटी

Ad

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने सोमवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली विराट कोहली की अगुवाई में टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की हैं। भारतीय टीम को इस दौरे पर 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दौरे के कार्यक्रम को हालांकि अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुलाबी गेंद का टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। अगर कोविड-19 हालात के कारण मेलबर्न अधिकारियों को एमसीजी में मैच की मेजबानी की अनुमति नहीं देता तो 26 दिसंबर से होने वाला बाक्सिंग डे टेस्ट एडिलेड में भी खेला जा सकता है। सिडनी में नव वर्ष टेस्ट मैच को 7 से 11 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद टीमें 15 जनवरी से होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन (15-19 जनवरी) पहुंच जाएंगी।

भारत के सीमित ओवर के उप कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई तीनों प्रारूप के टीम से बाहर हो गए। सीमित ओवर क्रिकेट से ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है हालांकि वह टेस्ट टीम में हैं। उत्तराखंड के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं कि बागेश्वर के कमलेश नगरकोटी को टेस्ट टीम में अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में जोड़ा गया है।

कमलेश की गति के बारे में हर कोई वाकिफ हैं और ऑस्ट्रेलिया का दौरा उनके करियर के लिए सबसे बड़ा मौका हो सकता है, जहां उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। खुशी की बात यह भी हैं कि उत्तराखंड के बेटे को बीसीसीआई भविष्य की नीतियों में शामिल कर रही है। यह कमलेश का मनोबल बढ़ाएगा।

टीम इंडिया- टेस्ट 

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, मो. सिराज। चार अतिरिक्त गेंदबाज के नाम इस प्रकार हैं कमलेश नागरकोटी, कार्तिक त्यागी, ईशान पोरेल और टी. नटराजन – भारतीय दल के साथ यात्रा करेंगे।

टीम इंडिया- T20 

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती

टीम इंडिया- वनडे 

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उप कप्तान और विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top