Sports News

ये खिलाड़ी चैंपियन है, करुण नायर ने इंग्लैंड में जड़ा शतक

Ad

Karun Nair: Century: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में सरफराज खान और करुण नायर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

ADVERTISEMENTS Ad

जहां करुण नायर ने शानदार शतक लगाकर अपनी वापसी का दम दिखाया, वहीं सरफराज खान ने एक बार फिर अपने चयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि उन्हें नजरअंदाज करना भारतीय चयनकर्ताओं की चूक हो सकती है।

इस पारी में करुण तीसरे और सरफराज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों ने संयम के साथ खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की अहम साझेदारी की। करुण ने 85 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 155 गेंदों में शतक तक पहुंचे, जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए। ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का 24वां शतक रहा और टीम इंडिया में वापसी के बाद पहला।

दूसरी ओर, सरफराज खान ने 84 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 119 गेंदों में 92 रन की लाजवाब पारी खेली। भले ही वे शतक से चूक गए हों, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी ने एक बार फिर साबित किया कि वह भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं।

यह साझेदारी और प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत ए की तैयारियों को मज़बूती देता है और साथ ही चयनकर्ताओं को भी सोचने पर मजबूर करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top