Sports News

सरफराज खान के छोटे भाई का कमाल, रणजी ट्रॉफी में मुशीर खान ने जड़ा शतक

Ad

Sarfaraz Khan:Musheer Khan: Ranji Trophy: इन दिनों भारतीय क्रिकेट में दो भाइयों का नाम खूब सुर्खियों में है। सरफराज खान ने भारत के लिए डेब्यू में कमला का प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों पारियों में फिफ्टी जमाई। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट की पहली पारी में सरफराज ने पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में नाबाद 68 रन बनाए। बड़े भाई की तरह छोटे भाई का शानदार प्रदर्शन भी जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुशीर खान हाल में ही खत्म हुए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे और 360 रन बनाए थे। अपने अच्छे फॉर्म को मुशीर ने रणजी ट्रॉफी में भी जारी रखा है। मुंबई द्वारा दिए गए मौके को उन्होंने शानदार तरीके से भुनाया है। मुशीर ने रणजी ट्रॉफी में पहला शतक जड़ा है।  मुशीर खान का घरेलू क्रिकेट में ये किसी भी फॉर्मेट में पहला शतक है, जिसे उन्होंने सिर्फ 179 गेंदों में पूरा कर लिया।

मुंबई और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने शानदार शतक लगाया। इस अहम मैच में जहां पृथ्वी शॉ और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज खिलाड़ी फ्लॉप रहे वहीं मुशीर ने शतक जड़ते हुए टीम को मजबूती दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top