Uttarakhand News

युवा क्रिकेटर सड़क हादसे में हुए घायल, डिवाइडर से टकरा गई कार

Ad

Cricket News: Musheer Khan: युवा क्रिकेटर मुशीर खान, जो ईरानी ट्रॉफी में खेलने के लिए आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, एक दुर्घटना का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी फॉर्च्यूनर कार एक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। मुशीर भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के भाई हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुशीर अपने पिता और कोच नौशाद खान तथा दो अन्य लोगों के साथ ईरानी ट्रॉफी खेलने लखनऊ जा रहे थे। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में सबई गांव के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि, कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन मुशीर की गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। उनके पिता और चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद यूपीडा की टीम ने प्राथमिक उपचार किया और फिर मुशीर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top