Sports News

IPL में दिल्ली का छोरा कमाल कर गया, पिछले साल 6 छक्के जड़े और अब शतक जड़ दिया !

Ad

Cricket: IPL: Priyansh Arya: आईपीएल 2025 के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने हैं। यह रोमांचक मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पंजाब के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। यह उनका आईपीएल डेब्यू सीजन है और उन्होंने पहले ही मुकाबलों में खुद को साबित कर दिया है।

प्रियांश ने 13वें ओवर में मथीशा पथिराना की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। इससे पहले वह साल 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर सुर्खियों में आए थे। उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन ने पंजाब को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top