Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी : क्रिकेट के मैदान से एक और अच्छी खबर, घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे पृथ्वी रावल

Ad

हल्द्वानी: शहर के एक और युवा का उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। हल्द्वानी निवासी पृथ्वी रावल का अंडर -14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। पृथ्वी पीलीकोठी स्थित डीके स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पृथ्वी रावल के कोच दान सिंह कन्याल ने बताया कि राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के मुकाबले तीन मई से शुरू होंगे। उत्तराखंड को मेरठ, विदर्भ, यू पी,उत्तराखंड, दिंल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलना है। उन्होंने कहा कि यहां से किसी भी क्रिकेटर की यात्रा शुरू होती है। अच्छा प्रदर्शन उन्हें आगे मौके देगा। कोच दान सिंह कन्याल को उम्मीद है कि पृथ्वी अंडर-14 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top