Sports News

रेनबो रन चेज़ टी-20 कप:SRS का विजयरथ रोक रेनबो रेंजर्स ने शान से ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Ad

हल्द्वानी:रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित अंडर-14 रेनबो रन चेज़ कप 2018 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल मुकाबला प्रतियोगिता में अजय रही रेनबो रेंजर्स और एसआरएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मुकाबला रेनबो रेंजर्स के नाम रहा और वो पहले रेनबो रन चेज़ ट्रॉफी का विजेता बना।

ADVERTISEMENTS Ad

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेनबो रन चेज़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले 6 विकेट 50 रनों के भीतर खो दिए थे लेकिन प्रियांशु की 43 रनों की पारी ने मुकाबले में जान फूंक दी और टीम को निर्धारित 20 ओवर में 130 रनों के स्कोर पर पहुंच दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएस एकेडमी की पहली ही बॉल से दवाब में दिखी। रेनबो रेनर्ज ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और विपक्षी बल्लेबाजों को आसानी से रन दिए। नतीजा यह रहा कि एसआरएस के बल्लेबाज दवाब में आ गए और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

एसआरएस की पूरी टीम 82 रनों पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 48 रनों से रेनबो रेजर्स के नाम रहा। युवाओ के जोश ने मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में युवा खिलाडियों का जोश बढ़ाने और उन्हें सम्मानित करने के लिए अतिथि के रूप में एडीएम हरबीर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।

वहीं अंडर-14  रेनबो रन चेज़ क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक आर के शर्मा ( प्रबंधक रेनबो एकेडमी स्कूल) ने कहा कि युवाओं के खेल ने क्रिकेट को एक बार फिर विजेता बनाया है। छोटी सी उम्र में खेल की बारियों को समझा युवाओं के जोश को दिखाता है। मै प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को धन्यवाद करता हूं। 

टूर्नामेंट के आयोजक- आके शर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top