Sports News

उत्तराखंड के ऋषभ पंत में कुछ तो बात है, वापसी की पुष्टि और क्रिकेट जगत कर रहा है वेलकम

Rishabh Pant: Uttarakhand: Cricket: ऋषभ पंत जल्द क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पंत का आईपीएल में खेलना का रास्ता भी साफ हो गया है। क्रिकेट जगत के लिए ये बड़ी खबर है क्योंकि कुछ वर्षों में पंत ने अपने खेल से करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाई है। उनकी वापसी की खबर के सामने आने के बाद पूरा क्रिकेट जगत उनका वेलकम कर रहा है। उत्तराखंड रुड़की के रहने वाले पंत को पूरे विश्व से प्यार मिलता है।

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें मंगलवार को आईपीएल 2024 में खेलने की अनुमति दे दी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की वापसी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट का एक फैन ने मजाक उड़ाया और पंत ने इसपर रिएक्ट कर दिया। उन्होंने भी फ्रेंचाइजी के मजे ले लिए।

दिल्ली कैपिटल्स ने X(पूर्व में ट्विटर) पर ऋषभ पंत की फोटो के साथ ग्राफिक्स शेयर किया। इस पर लिखा था टाइगर रिटर्न्स। पोस्ट पर चिता (Tiger) की इमोजी लगाकर लिखा, ” दहाड़ने को तैयार। ऋषभ पंत का स्वागत है। आपको मिलने का और इंतजार नहीं कर सकते।” इस ग्राफिक्स से नाखुश एक फैन ने कमेंट किया, ” इससे अच्छा मैच बनाके दे देता भाई। ये देखकर वापस कार चलाने चल जाएगा वो।”

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह इस साल डबल हेडर का पहला मुकाबला होगा। पंत के न होने पर डेविड वॉर्नर ने पिछले साल दिल्ली की कमान संभाली थी।

To Top