Sports News

भारतीय क्रिकेटर की शादी एक महिला क्रिकेटर से हो रही है, माना जाता है धोनी का उत्तराधिकारी

नई दिल्ली: भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी टीम ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया है। ऋतुराज का नाम WTC FINAL मुकाबले के लिए स्टैंड बाय खिलाड़ियों की सूची में शामिल था लेकिन 3 जून को उनकी शादी है और इस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें छुट्टी दे दी है।

आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी से शादी करने जा रहे हैं। उत्कर्षा पवार महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। ऋतुराज की होने वाली पत्नी एक ऑराउंडर क्रिकेटर हैं। इसके अलावा वो पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंस की पढ़ाई भी कर रही हैं।

आईपीएल का खिताब जीतने के बाद गायकवाड ने अपनी होने वाली पत्नी के साथ फोटो भी साझा की थी। दोनों आईपीएल की ट्रॉफी थामे नजर आ रहे थे। ऋतुराज गायकवाड साल 2020 से चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य रहे हैं। उन्हें धोनी की पसंद का खिलाड़ी कहा जाता है और इसीलिए खराब फॉर्म के बावजूद धोनी ने उन्हें कई मौके दिए।

पिछले तीन आईपीएल सीजन से ऋतुराज गायकवाड का बल्ला आग उगल रहा है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की नींव माने जाते हैं। कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी के रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज को उनका उत्तराधिकारी यानी कप्तान बना सकती है क्योंकि ऋतुराज अभी यंग है और ऐसे में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई सालों तक अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

आईपीएल 2023 में भी ऋतुराज शानदार लय में दिखाई दे रहे थे। उनके बल्ले से 15 पारियों में 590 रन निकले। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऋतुराज को भारतीय टीम में लगातार मौके नहीं मिल पा रहे हैं। वैसे अब कहा जा रहा है कि उनकी शादी के बाद क्या पता उनका लेडी लक काम कर जाए और वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरह भारतीय टीम का भी अभिन्न हिस्सा बन जाए।

To Top