Pauri News

कोटद्वार की समृद्धि ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण, पिता बोले अब देश के लिए भी जीतेगी पदक

Ad

Goa National Games 2023 : गोवा में चल रहे 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के युवा एक के बाद एक कमाल का प्रदर्शन दिखा रहे हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ियों द्वारा पदकों पर नजर कायम हैं और इस के लिए उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस ही क्रम में उत्तराखंड राज्य की झोली में पौड़ी की बेटी ने एक और स्वर्ण पदक डाला है। 37 वें राष्ट्रीय खेलों में मिनी गोल्फ स्पर्धा में पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार की रहने वाली समृद्धि थपलियाल ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में उत्तराखंड के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ कर अब चार हो चली है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जाए कि समृद्धि थपलियाल पौड़ी जिले के कोटद्वार सिंबलचौड़ की रहने वाली हैं। समृद्धि अभी वर्तमान में पतंजलि यूनिवर्सिटी से बेचलर ऑफ फिलिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स का कोर्स कर रही है। कॉलेज के दो साल के कोर्स के दौरान ही उन्होंने मिनी गोल्फ में हिस्सा लिया है और प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया है। समृद्धि के पिता सुशील थपलियाल से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि समृद्धि का रुझान बचपन से ही खेलों में रहा है। हॉकी, क्रिकेट जैसे खेलों में भी उनका बचपन से ही शौक रहा है। वो कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह उनकी बेटी ने राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीता है उसी तरह समृद्धि आने वाले समय में देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।

समृद्धि की इस सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई भी दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आगे की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। राज्य में समृद्ध खेल संस्कृति के विकास से ही आज उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top