Sports News

बैट बनाने वाले अशरफ चौधरी बीमार, खिलाड़ियों ने मुंह फेरा लेकिन सोनू सूद आगे आए

Ad

सोशल मीडिया में फैली एक खबर ने आम आदमी से लेकर सभी लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यह खबर भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बैट बनाने वाले अशरफ चौधरी की है उन्हें आज कल के दिनों में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई खिलाड़ी मदद के लिए सामने नहीं आया जिस कारीगर के बल्ले से भारतीय खिलड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए हैं इतिहास रचा है वह कारीगर आज एक एक पैसों के मोहताज हो गए है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोनू सूद ने एक बार फिर से सबका दिल जीता है और अशरफ चौधरी की मदद के लिए आगे आए है । उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा है कि अशरफ चौधरी का पता ढूंढो।
आपको बता दे कि सोनू सूद को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है कोरोना महामारी में सोनू सूद ने कई गरीब लोगो को मदद कि है।

यह भी पढ़े:-उत्तराखंड रोडवेज के लिए सिर दर्द बना UP का लॉकडाउन,जले पर छिड़क रहा है नमक

यह भी पढ़े:-भवाली-ज्योलिकोट पर बाइक को रौंदते हुए पैराफिट से टकराई कार,चालक खाई में गिरा

अशरफ चौधरी किडनी की बीमारी से परेशान से है और मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। इसी शनिवार को नवीन नाम के शख्स ने अशरफ चौधरी की खबर को शेयर किया और सोनू सूद को टैग करते हुए कहा कि अगर आप मदद कर सकते है तो करिए भगवान का आर्शीवाद आप पर बना रहे। इसी ट्वीट के बाद सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा पता ढूंढिए।

अशरफ चौधरी की दुकान मुंबई के मेट्रो सिनेमा के पास स्थित है । इसी दुकान पर वह खिलाड़ियों के लिए बैट बनाने का काम करते थे। इनके दोस्त जेठमलानी का दावा है कि कई खिलाड़ियों ने अशरफ के पैसे लौटाने हैं। अब खिलाड़ियों कि बारी है कि वह मदद करने के लिए आगे आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top