Sports News

रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी हैं तेजस्वी यादव, चार साल IPL का भी हिस्सा रहे

Ad

Tejashwi Prasad Yadav: Bihar: Cricket: Ranji Trophy: राजनीति को लेकर बिहार इन दिनों सुर्खियों में है। नीतीश कुमार अब महागठबंधन नहीं बल्कि एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनकर सीएम बनें हैं। नीतीश के खेमा बदलने से आरजेडी के नेता बेहद निराश हो गए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कई बार नीतीश यादव को निशाने पर ले चुके हैं। राजनीति में सक्रिय तेजस्वी यादव पहले एक क्रिकेटर रह चुके हैं। वो रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। इसके अलावा 4 साल आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं। इन दिनों 2023-2024 क्रिकेट सीजन चल रहे हैं और इसी को देखते हुए हम तेजस्वी यादव के करियर पर प्रकाश डाल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 1989 में जन्में तेजस्वी यादव ने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। पहले वो दिल्ली के लिए खेले हैं। उन्होंने दिल्ली की अंडर-19 टीम के लिए खेला है। इसके बाद वो झारखंड आ गए और फिर वहीं से सीनियर टीम के लिए खेले। इसके अलावा 4 साल वो आईपीएल का भी हिस्सा रहे। तेजस्वी यादव ने 2009 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। जबकि विजय हजारे में उन्होंने 2010 में डेब्यू किया। इसके अलावा वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चार मुकाबले खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में तेजस्वी यादव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था।

करियर पर नजर डाले तो 6 पारियों में उन्होंने केवल 90 रन बनाए। तेजस्वी यादव के नाम विजय हजारे में एक विकेट है। तेजस्वी यादव 2008-2012 तक आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का भी हिस्सा रहे थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। चारों सीजन तेजस्वी एक्स्ट्रा प्लेयर की तौर पर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में रहे और खिलाड़ियों को पानी पिलाते रहे थे।  तेजस्वी को 2008 में विश्व कप विजेता अंडर -19 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था।

 इसके बाद 25 साल की उम्र में 2015 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया और चुनावी दंगल में उतर आए और राधोपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर औपचारिक तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद ही लालू प्रसाद यादव ने यह स्पष्ट कर दिया था कि तेजस्वी ही उनके उत्तराधिकारी होंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top