Sports News

TV9 भारतवर्ष की जीत में चमके मधुर और संत प्रसाद, न्यूज 18 का 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Ad

ग्रेटर नॉएडा के Stallions क्रिकेट ग्राउंड में TV9 भारतवर्ष और न्यूज 18 के बीच खेला गया फ़्रेंडशिप सीरीज़ का तीसरा और आख़िरी मैच सबसे रोमांचक रहा। इस मुकाबले को TV9 भारतवर्ष रनों से अपने नाम किया। TV9 भारतवर्ष के संत प्रसाद राय ने अपने करिश्माई स्पेल के दम पर मैच का पासा पलट दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए TV9 भारतवर्ष ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

कप्तान मधुर राय ने 56 और सन्नी कुमार ने 42 रनों का योगदान दिया। वहीं रवि शुक्ला ने 6 गेंद पर 18 रन की तूफ़ानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 160 के पार पहुँचाया। न्यूज 18 की ओर से गेंदबाजी में रॉबिन सबसे सफल रहे। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

166 रन के स्कोर का पीछा करते हुए न्यूज़ 18 की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले 10 ओवरों में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 91 रन था,लेकिन 11वें ओवर लेकर आए संत प्रसाद ने मुकाबले को टीवी9 भारतवर्ष की ओर झुका दिया। उन्होंने न्यूज़18 के मुख्य बल्लेबाज़ रॉबिन को बोल्ड कर दिय। आख़िरी 4 ओवर में न्यूज़ 18 को 31 रन चाहिए थे और हाथ में 7 विकेट थे।

लेकिन न्यूज़ 18 आठ रन से मैच हार गयी। संत प्रसाद राय ने आख़िरी 2 ओवर में 11 रन दिए और तीन विकेट अपने नाम किए, उनकी गेंदबाजी ने मुकाबला पूरी तरह से टीवी9 भारतवर्ष के पक्ष में कर दिया। इसके साथ ही टीवी9भारतवर्ष ने 3-0 से न्यूज को अपने नाम किया। कप्तान मधुर राय बेस्ट बल्लेबाज चुना गया तो वही संत प्रसाद राय बेस्ट गेंदबाज रहे। पूरी सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवि शुक्ला मैन ऑफ द सीरीज़ रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top