Nainital-Haldwani News

अंडर 18 खो खो चैम्पियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम का चयन, गौलापार में होगा कैंप

Ad

हल्द्वानी:गुरुवार को उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन की बैठक हुई।जिसमें संघ के दिशा निर्देशों पर खो-खो नेशनल कैंप के लिए टीम के खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिया गया। इसमें पूरे राज्य से 18 बालक और 18 बालिकाओं का चयन कैंप के लिए हुआ है। खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि 40 वी नेशनल खो खो चैंपियनशिप अंडर 18 का आयोजन उड़ीसा में होना है। वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार में 14 सितंबर से 19 सितंबर तक खो-खो कैंप का आयोजन होगा।कैंप में चयनित खिलाड़ी 20 सितंबर को उड़ीसा के लिए उड़ान भरेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर खो-खो संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भुटियानी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकल बवाड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,कामाक्षी कांडपाल संगीता भट्ट, सौरभ सनवाल, राजेश बिष्ट,अहमद अली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top