Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी, टीम को मिली अहम जीत

Ad

Aryan Juyal: Vijay Hazare: विजय हजारे ट्रॉफी में हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल का सलामी बल्लेबाजी के रूप में शानदार प्रदर्शन जारी है। आर्यन ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे में तीन मुकाबले जीत लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्रा की टीम 46.5 और में 249 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उत्तर प्रदेश की ओर से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा यश दयाल को दो और भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए आर्यन जुयाल और स्वास्तिक ने 70 रन जोड़े। स्वास्तिक 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए प्रियम गर्ग ने 25 और नितीश राणा ने पांच रन का योगदान दिया। 125 रन पर उत्तर प्रदेश ने तीन विकेट खो दिए थे।

चौथे विकेट के लिए एक बार फिर आर्यन जुयाल और समीर रिजवी के बीच अच्छी साझेदारी हुई जिसने लगातार विकेट गिरने के सिलसिले को रोका। आर्यन जुयाल 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 64 गेंद का सामना किया और 7 चौके जड़े। जबकि समीर रिजवी ने नाबाद 61 और ध्रुव चंद ने 57 रनों की पारी खेली। उत्तर प्रदेश में 41.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top