Sports News

रामनगर की नीलम ने खेली जूझारू पारी, उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को एक रन से हराया

Ad

Uttarakhand Women Under-23 Team: अंडर-23 महिला T20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए । उत्तराखंड के लिए बल्लेबाजी में नीलम भारद्वाज ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंजलि गोस्वामी ने 20 और कंचन परिहार ने 17 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के आगे उत्तराखंड के खिलाड़ी तेज गति से रन बनाने में कामयाब नहीं हुए। उत्तर प्रदेश की ओर से फलक नाज ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा सोनम यादव और सोनाली सिंह को दो-दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत भी खराब रही और उसके निरंतर अंतराल में विकेट गिरते चले गए। उत्तर प्रदेश के लिए श्रद्धा तिवारी ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इसके अलावा सोनाली सिंह ने 19 रनों की पारी खेली।

19वें ओवर में श्रद्धा तिवारी के आउट होते ही मुकाबला उत्तराखंड की ओर मुड़ गया और उसे एक रन से जीत मिली। उत्तर प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 98 रन ही बना पाई उत्तराखंड के लिए साक्षी ने चार विकेट झटके। लो स्कोरिंग मुकाबले में नीलम की 38 रनों की पारी अहम साबित हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top