Nainital-Haldwani News

बिंदुखत्ता की कंचन परिहार ने 168 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, उत्तराखंड ने बिहार को 33 रनों पर समेटा

Ad

Uttarakhand Womens Cricket Team: सीनियर महिला टीम की तरह उत्तराखंड महिला अंडर-23 टीम भी खेल रही है। टीम ने लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। पहले मुकाबले में बिहार को 124 रनों से हराया और दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 1 रन से हराया। टी-20 ट्रॉफी में अंडर-23 टीम बिल्कुल सीनियर महिला टीम की तरह खेल रही है जिसने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पहला मुकाबला बिहार के खिलाफ खेले गया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम 33 रनों पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी में उत्तराखंड के लिए राघवी बिष्ट ने 34 गेंदों में 41 रन बनाए। दूसरी ओर पारी खे समाप्त होने से पहले नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता गांव की कंचन परिहार ने 16 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 168 से ज्यादा का रहा। बिहार के खिलाफ मुकाबले में पूजा राज ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। सफिना और प्रेमा रावत को दो-दो विकेट मिले।

टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को एक रन से हराया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 98 रनों पर ऑल आउट हो गई। उत्तराखंड के साक्षी ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। उत्तराखंड के लिए बल्लेबाजी में नीलम ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top