Sports News

उत्तराखंड महिला टीम ने मुंबई को हराया,नजमा और बिंदुखत्ता की ज्योती गिरी ने खेली शानदार पारी

Ad

हल्द्वानी: राज्य की सीनियर महिला टीम अंडर-19 टीम के रास्ते पर चल रही है। सीनियर टीम ने वनडे टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। पहले मुकाबले में उत्तराखंड ने मुंबई को 43 रनों से हराया। इस टीम में उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 186 रनों पर ऑल आउट हो गई। उत्तराखंड के लिए बल्लेबाजी में नजमा ने शानदार 74 रनों की पारी खेली। ज्योती गिरी ने 48 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। अंजू तोमर ने 29, सारिका कोली नाबाद 38, रीना जिंदल 28 और सोनिया खत्त्री ने नाबाद 2 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने पहले विकेट के लिए 46 रन जरूर जोड़े लेकिन इसके बाद टीम कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। उत्तराखंड के गेंदबाज लगातार अंतराल में विकेट लेते रहे। मुंबई के लिए मंजरी ने सर्वाधिक 46 और आरएस चौधरी ने 36 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में अमीशा ने तीन, सारिका और अंजलि ने दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं। उत्तराखंड ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है जो बेहद जरूरी था।

बता दें कि अंडर-19 उत्तराखंड वूमेंन टीम ने कुछ दिन पहले ही वनडे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था और उसके बाद से उत्तराखंड सीनियर टीम से भी फैंस को उम्मीद है। उत्तराखंड को अगला मैच चैंपियन रेलवे के खिलाफ खेलना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top