Sports News

क्रिकेट विश्वकप में पहली बार होगा, वेस्टइंडीज टीम नहीं ले पाएगी हिस्सा !

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्वकप में सबसे पहले अपनी छाप छोड़ने वाली वेस्टइंडीज टीम 2023 विश्वकप से बाहर हो गई है। विश्वकप के 48 साल के इतिहास में पहली बार होगा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट के महाकुंभ में हिस्सा नहीं लेगी। वेस्टइंडीज की टीम लगातार दो बार 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। वेस्टइंडीज टीम को हैट्रिक लगाने से भारत ने 1983 फाइनल में हराकर रोका था। बता दें कि जिम्बावे में चल रहे आईसीसी विश्व कप 2023 के क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा कर उलटफेर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 181 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी में सबसे अधिक जेसन होल्डर 45 रन बनाए। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 43 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया जबकि ब्रेंडन किंग ने 22 और निकोलस पूरन ने 21 रन बनाए।

जवाब में स्कॉटलैंड की टीम ने 43.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्कॉटलैंड के लिए मैथ्यू क्रॉस ने 74 रन और ब्रेंडन मैक्लुन ने 69 रनों की पारी खेली। जॉर्ज मुंसे ने 18 और रिकी बैरिंगटन ने 13 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और अकिल हुसैन को एक-एक सफलता हासिल हुई।

विश्व कप के क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन लचर रहा। दो बार विश्वकप जीतने वाली वेस्टइंडीज को क्वालीफायर में नई टीमों ने भी धूल चखा दी। वेस्टइंडीज के बाहर होने से क्रिकेट निराश हैं क्योंकि ये एक ऐसी टीम है जिसे पूरी दुनिया से प्यार मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top