Sports News

विश्वकप 2019 बड़ी खबर: भारत को झटका, शिखर धवन तीन हफ्ते के लिए बाहर

Ad

नई दिल्ली: टीम इंडिया विश्वकप में शानदार फॉर्म में चल रही है। साउथ अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत ने बताया कि वो विश्वकप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। इसी बीच एक खबर ने टीम इंडिया को झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले चोट के चलते तीन हफ्तों के लिए बाहर हो गए है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला गुरुवार को मजबूत न्यूजीलैंड से होना है और धवन का बाहर होना सच में एक झटका है। वहीं 6 साल में पहली बार होगा कि धवन को आईसीसी इवेंट का मुकाबला मिस करेंगे। इस तरह से धवन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में शिखर धवन चोटिल हो गए थे और फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं उतर सके थे। खबरों के मुताबिक धवन के उंगूठे का मंगलवार को एक स्कैन किया जाएगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया महामुकाबले में शिखर धवन ने 117 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। उनकी इसी पारी के दम पर भारतीय टीम ने ये मैच अपने नाम किया लेकिन जीत का ये हीरो चोटिल हो गया।

नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर शिखर धवन के बायें हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी जिसके लिए उनका इलाज चल रहा है। मैच के दौरान भी फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ब्रेक के दौरान उनकी जांच करते रहे। धवन 109 गेंद में 117 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे थे। उनके अंगूठे पर टेप लगा हुआ था और ऐहतियातन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान उन्होंने फील्डिंग नहीं की। रविंद्र जडेजा उनकी जगह फील्डिंग करने उतरे थे। धवन की ये चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में मंगलवार के बाद ही पता चल पाएगा। टीम के फिजियो रिपोर्ट्स आने के बाद ही फैसला करेंगे कि धवन अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं। वहीं, टीम इंडिया भी यही उम्मीद करेगी कि यह सिर्फ मामूली सूजन हो जो एक-दो दिन में ठीक हो जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top