Nainital-Haldwani News

अंडर- 14 समरकप में SRS और यंग बॉयज क्लब की शानदार जीत

Ad

हल्द्वानी: अंडर 14 हिलौक्स समर कप के तीसरे दिन हल्द्वानी नगर के मध्य हिमालय क्रिकेट ग्राउंड में एस आर एस क्रिकेट अकादमी हलद्वानी और उत्तराखंड क्रिकेट अकादमी के मध्य खेळा गया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड क्रिकेट अकादमी 18 ओवर में 9 विकेट पार 103 रन बना कर ऑल आउट हो गयी ,जिसमे आकाश मंडल ने 55 रन की शानदार पारी खेली एस आर एस के क्रिश ने 4 सचिन आर्य ने 3 और हर्षित ने 2 विकेट लिये।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस आर एस की टीम 16 ओवर 6 विकेट खोकर सचिन आर्य के नाबाद 45 रन और रोहित के नाबाद 17 रन से 4 विकेट से विजयी रही ।आकाश ने 3 और असिफ ने 2 विकेट लिये ।मैन ऑफ द मैच एस आर एस के सचिन आर्य रहे।

दूसरा मैच कोल्ट्स क्रिकेट क्लब और यंग बॉयज क्लब के मध्य खेला गया। कोल्ट्स ने पहले खेलते हुए 23 ओवर में 159 रन बनाए। रोहन ने शानदार 89 रन बनाये । यंग बॉयज के अमन और पंकज ने 3-3 और करण ने 2 विकेट लिये।यंग बॉयज ने जवाब में 20 ओवर में 1 विकेट पर 160 बनाकर मुकाबला आसानी से 9 विकेट से जीत लिया।रोहित खनी ने नाबाद 72 और हनी बिष्ट ने नाबाद 63 रन जीत के हीरो रहे।मैन ऑफ द मैच रोहित खनी रहे। मुख्य अतिथी उत्तराखंड रणजी टीम के मैनेजर दीपक मेहरा, हिलौक्स ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जोशी ,केवळानंद तिवारी रहे इस अवसर पर गिरीश मेलकानी ,मनोज पंत , पूरन खनी ,धर्म सिह ,नीरज भट्ट ,गोपाळ तिवारी ,अंकुर शर्मा ,नीरज आदि रहे कॉमेंट्री व संचालन लक्की चुफाल ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top