Uttarakhand News

नीम करौली बाबा के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह

Ad

Team India: Rinku Singh: Kaichi Dham: श्रीलंका दौरे में आखिरी T20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। कैंची धाम पहुंचने पर रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी साझा किया है। आपको बता दें कि रिंकू सिंह पिछले कुछ वक्त से भारतीय T20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं हालांकि उन्हें टी-20 विश्व कप टीम में बतौर रिजर्व खिलाड़ी रखा गया था। हालांकि रिंकू को जब भी मौका मिला है, उन्होंने उसे भुनाया है। उनका स्ट्राइक रेट और औसत भारत के लिए T20 खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी से अधिक है। ( Rinku Singh in Kaichi Dham)

ADVERTISEMENTS Ad

वैसे तो घरेलू क्रिकेट में रिंकू सिंह एक बड़ा नाम है लेकिन आईपीएल 2023 में लगातार पांच छक्के जड़ने के बाद से रिंकू सिंह को पूरा विश्व जगत भी जानने लगा है। कई बड़े खिलाड़ी कह चुके हैं कि ये लड़का भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलेगा और बड़ी जीत भी दिलाएगा। रिंकू सिंह से भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बल्लेबाज विराट कोहली भी नीम करोली बाबा के दर्शन करने के लिए कैंची धाम पहुंच चुके हैं। विराट कोहली टी-20 विश्वकप 2023 के खत्म होने के बाद बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। ( Indian Cricketer Rinku Singh)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top