Nainital-Haldwani News

UP की जीत में चमके हल्द्वानी के आर्यन जुयाल , वनडे में 140 के स्ट्राइक रेट से ठोकी फिफ्टी

Uttarakhand News: Aryan Juyal: Uttar Pradesh: चोट के बाद वापसी कर रहे आर्यन जुयाल ने विजय हजारे में उत्तर प्रदेश के लिए अहम पारी खेली है। असम के खिलाफ आर्यन जुयाल ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस मुकाबले पर गौर करें तो असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार और यश दयाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। खराब मौसम के चलते ये मुकाबला 20-20 ओवरों का खेला गया था।

लक्ष्य का पीछे करने उतरी उत्तर प्रदेशकी शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज स्वाष्तिक बिना खाता खोले पवेलियन लौटगए। इसके बाद कप्तान नीतिश राणा भी केवल 8 रन बना पाए। इसके बाद प्रियम गर्ग भी 10 रन ही बना सके। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही उत्तर प्रदेश ने 33 रनों पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद चौथे विकेट के लिए आर्यन जुयाल और समीर रिजवी के बीच अच्छी साझेदारी हुई। दोनों ने 75 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब ले गए। रिजवी 43 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर आर्यन ने अपना ताबड़तोड़ खेल जारी रखा और 48 गेंदों में 8 चौकों और दो छक्के की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 13 रन बनाए। घरेलू वनडे क्रिकेट में आर्यन के बल्ले से निकलने वाले ये छठा अर्धशतक था। वहीं उनके बल्ले से अब तक तीन शतक भी निकले हैं। विजय हजारे में उत्तर प्रदेश की ये दूसरी जीत थी। नॉक आउट में पहुंचने के लिए उसे बाकि बचे मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

To Top