Nainital-Haldwani News

इंग्लैंड में छाए हल्द्वानी के दिक्षांशु नेगी, गेंदबाजी में पहला नंबर तो बल्लेबाजी में दूसरा…

Ad

Haldwani News: Dikshanshu Negi: उत्तराखंड के कई खिलाड़ी इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। उत्तराखंड टीम के खिलाड़ियों के टैलेंट ने इंग्लैंड में भी पहचान बनाई है। मयंक मिश्रा, दीपक धपोला और दीक्षांशु नेगी को 2023-2024 सीजन से पहले इंग्लैंड में खेलने का मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को भुनाने में कोई अवसर नहीं छोड़ा। खिलाड़ियों का इंग्लैंड का अनुभव, उत्तराखंड को घरेलू सीजन में फायदा देखा। जैसे की आपने हेडलाइन में देखा होगा, इस लेख में हम उस खिलाड़ी की बात करने वाले हैं जिसने गेंद और बल्ले दोनों से अपना लोहा मनवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी ने गेंदबाज के साथ बल्लेबाजी से भी कमाल किया है। प्रीमियर क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा बन बनाने रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान में हैं। वहीं गेंदबाजों की सूची में उन्हें पहला स्थान मिला है। लीग खत्म होने में कुछ मुकाबले हैं और उम्मीद है कि दीक्षांशु का रिकॉर्ड पेपर्स में और बेहतर होगा।

Sandford Cricket CLUB के लिए साल 2022-23 सीजन में डेब्यू करने वाले दीक्षांशु नेगी ने 10 पारियों में 506 रन बनाए। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले दीक्षांशु के बल्ले से एक शतक और 4 फिफ्टी भी निकली है। इस दौरान उनका औसत 84 से ज्यादा है। जबकि गेंदबाजी में दीक्षांशु नेगी अब तक 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं दो बार उन्होंने पांच विकेट हासिल किए हैं।

पिछले 10 वर्षों से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे दीक्षांशु नेगी ने जहां क्रिकेट खेला है, वहां पहचान स्थापित की है। कई वर्ष उन्होंने कर्नाटका प्रीमियर लीग में शिरकत की थी। टी-20 लीग में दीक्षांशु का प्रदर्शन शानदार रहा था और वो अच्छे खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहते थे। इसके बाद उत्तराखंड टीम में एंट्री हुई तो उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा है। दीक्षांशु ने साल 2019-2020 में डेब्यू किया था और उस साल रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वो उत्तराखंड के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे हैं। बल्लेबाबी के अलावा दीक्षांशु ने गेंदबाजी से भी टीम की नैया पार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top