Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचने पर धोनी का हुआ ‘जाम’ से सामना, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने उठाया बोटिंग का लुत्फ

Ad

Mahendra Singh Dhoni in Nainital: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। अल्मोड़ा के बाद धोनी नैनीताल पहुंच गए हैं और वहां से करीब 13 किलोमीटर दूर पंगोट के रिजॉर्ट में रुके हुए हैं। नैनीताल पहुंचते ही धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह जाम में फंसे थे। हालांकि धोनी को जब उनके फैंस ने पहचान लिया तो उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया और फोटो भी क्लिक कराए।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी ओर शनिवार को वक्त निकालकर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बेटी जीवा के साथ नैनीताल झील में बोटिंग करते नजर आई। इसका उन्होंने वीडियो बनाया तो इंस्टाग्राम में बतौर स्टोरी भी साझा किया है। वैसे तो धोनी गढ़वाल क्षेत्र में कई बार पहुंच चुके हैं लेकिन कई वर्षो के बाद कुमाऊं क्षेत्र में पहुंचे।

2003 के बाद महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा जिले में स्थित ल्वाली गांव में अपने पैतृक घर पर भी गए, जहां उन्होंने ईष्ट देवी देवताओं की पूजा की। महेंद्र सिंह धोनी ने ग्रामीणों से वादा किया कि वह गांव अब आते रहेंगे। बता दें कि धोनी 14 नवंबर को पंतनगर पहुंचे थे और तब से उत्तराखंड में ही हैं। वहीं धोनी 20 नवंबर को रांची के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top