Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के रोहित और गौरव की जोड़ी ने जीता गोल्ड,अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे

Ad

Uttarakhand Sport: Badminton Players: पैरालिंपिक बैडमिंटन एसोसिएशन और पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा द्वितीय राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में हल्द्वानी के रोहित कार्की और उनके जोड़ीदार गौरव सिंह नयाल ने शानदार प्रदर्शन किया। नैनीताल जिलले के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में गोल्ड पदक जीता। इसके साथ ही रोहित और गौरव ने जमशेदपुर झारखंड में होने वाली छठी राष्ट्रीय पैरा बेडमिंटन चैंपियनशिप 2024-25 के लिए टिकट पक्का कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

फाइनल मुकाबले में गौरव सिंह नयाल व रोहित कार्की की जोड़ी ने नवनीत पेन्यूली (टिहरी गढ़वाल) व विनोद रावत (पौढ़ी गड़वाल) की जोड़ी को 15-13 व 15-12 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले पैरा बेडमिंटन खिलाड़ी गौरव सिंह नयाल व रोहित कार्की की सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन भट्ट और सचिव श्रीमती अमिता जी ने दोनो को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बता दें कि 9 व 10 मार्च को पैरालिंपिक बैडमिंटन एसोसिएशन और पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा द्वितीय राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में हुआ था, जहां दोनों खिलाड़ियो ने कमाल का प्रदर्शन किया। हल्द्वानी निवासी रोहित कार्की वर्तमान में हल्द्वानी में रहते है, पैरा बैडमिंटन SL 4 category में खेलते हैं। वर्तमान में वह नारायणी वॉलीवॉल एकेडमी हल्द्वानी में वॉलीबाल के कोच हैं तो वहीं गौरव सिंह नयाल इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वो डीएसए बैडमिंटन हाल में बच्चो को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top